शक्तिफार्म: मत्स्य पालन से महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। विश्व मत्स्य दिवस पर राज्य के मत्स्य पालकों को प्रोत्साहन, तकनीकी जानकारियां देने के लिए टैगोर नगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने केंद्र पोषित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 3 लोगों, जिला योजना अंतर्गत 2 लोगों, राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम के अंतर्गत मत्स्य विस्तार के लिये दो स्वयं सहायता समूह के साथ-साथ अन्य लाभार्थियों को अनुदान के चेक वितरण किए। वहीं, लाभार्थियों को वैन एवं ई-रिक्शा वितरण की गई। 

कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कहा कि मत्स्य पालन से ग्रामीणों को जोड़ने के लिए हर गांव एवं कस्बे में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होना नितांत आवश्यक है। केंद्र एवं राज्य सरकार मत्स्य पालन के प्रति गंभीर हैं। आज देश भर में लोग मत्स्य पालन कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मत्स्य पालन के क्षेत्र में मातृ एवं युवा शक्ति को आगे बढ़ाना लक्ष्य है। 2025 तक प्रत्येक महिला समूह को मत्स्य पालन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने को हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. संजय बछड़, चेयरमैन सुनील विश्वास, जगदीश डालमिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय, विजय बागला, पलविंदर सिंह, कृष्णपद मंडल, तारक मंडल, अमरजीत सिंह कटवाल, रविंद्र विश्वास, किशोर राय, राजेंद्र डसीला, उत्तम दास, गोपाल सरकार, मयंक अग्रवाल, विक्रम सिंह भंडारी, देबू मंडल, सहायक निदेशक मत्स्य उधम सिंह नगर संजय सिंबल, विश्वजीत हालदार, रविंद्र कुमार, गोविंद पोखरियाल, उत्तम दास, त्रिभुवन मौर्य आदि मौजूद थे।

स्टॉल में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी 
मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में अन्य विभागों ने भी स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिस में मुख्य रूप से पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, दुग्ध विभाग, महिला स्वयं सहायता समूह शामिल रहे। शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।

संबंधित समाचार