चम्पावत: नेपाल जा रहे दो लोगों से भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चम्पावत, अमृत विचार। जिले के बनबसा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों से भारतीय मुद्रा बरामद की है। दोनों के पास से पुलिस को 89 हजार की रकम प्राप्त हुई है। रकम के बारे में पूछने पर  दोनों में से कोई भी पुलिस को सही जवाब नहीं दे पाया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार  मोहम्मद अकरम पुत्र निसार अहमद, निवासी ग्यासपुर, थाना बीसलपुर, जनपद, पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष और राजा गुप्ता पुत्र श्याम कुमार गुप्ता, निवासी मोहल्ला आसफजान पीलीभीत उत्तर प्रदेश आयु 31 वर्ष  नेपाल जा रहे थे शारदा पुल पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी इस दौरान दोनों के पास से 60,000 व 29,500 कुल 89,500 रुपये नकद भारतीय धनराशि बरामद की गई। बरामद धनराशि के संदर्भ में पूछताछ में वे कोई संतोषजनक नहीं दे पाए और न ही को कोई साक्ष्य प्रस्तुत कर सके।

बरामद धनराशी को नियमानुसार भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कस्टम कार्यालय बनबसा के सुपुर्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर केवल 25000 से अधिक की राशि ले जाना मान्य नहीं है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता