देहरादून: सीएम की कैबिनेट बैठक में सौंध बांध परियोजना को मिली मंजूरी
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंत्रिमंडल की बैठक में सौंग बांध परियोजना निर्माण की पुनर्वास एवं पुनर्विस्थापन की नीति-2022 को मंजूरी मिल गई है। 2021 करोड़ रुपये की प्रस्तावित सौंग बांध पेयजल परियोजना देहरादून में आने वाले समय में पेयजल आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए तैयार की गई है। इस परियोजना के निर्माण से देहरादून शहर एवं उपनगरीय क्षेत्रों के लिए 150 एमएलडी (1.75 क्यूमेक) पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी।
इस परियोजना के तहत देहरादून के एक गांव और टिहरी जिले के चार गांवों का पुनर्विस्थापन किया जाना है। कुल पांच गांवों के प्रभावित खातेदारों की संख्या 147 है, जबकि कुल परिवारों की संख्या 275 है, जिनका पुनर्वास का कार्य पुनर्वास एवं पुनर्विस्थापन नीति- 2022 के अनुसार किया जाएगा।
