रुद्रपुर: नगदी व जेवरात के साथ किशोरी लापता, रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर, अमृत विचार। एक किशोरी घर से बिना बताए लापता हो गई है। किशोरी के पिता के अनुसार वह अपने साथ नगदी व जेवरात भी ले गई है।
थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 नवंबर को उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। वह अपने साथ 10 हजार रुपये और सोने के जेवरात भी ले गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर अनुसार गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
