बारांबकी : वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विश्वकल्याण द्वार का उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भव्य शोभायात्रा के साथ कलश लेकर मंदिर पहुंचे डीएम,

अमृत विचार, रामनगर/ बाराबंकी। 10 दिन तक चलने वाले लोधेश्वर महादेवा के अगहनी मेले का मंगलवार को जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने अपनी पत्नी के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विश्वकल्याण द्वार पर फीता काटकर किया। इसके बाद वे गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में कलश लेकर मंदिर पहुंचे तथा लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पंडित आदित्य नाथ तिवारी एवं अनिल शास्त्री के द्वारा विधिवत पूजन कराया गया।

 उद्घाटन के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि लोधेश्वर धाम इस जनपद का गौरव है। इस तीर्थ स्थल की धार्मिक मान्यता पूरे उत्तर भारत में है। ‌इस पौराणिक तीर्थ स्थल  के विकास के लिए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हर संभव प्रयास किया जाएगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। साफ सफाई एवं सुरक्षा के पूरे प्रबंध है।


पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने  कहा कि पवित्र तीर्थ स्थल लोधेश्वर धाम  लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है यहां देश के कोने-कोने से लोग कांवर लेकर चढ़ाने आते हैं। यहां के विकास के लिए जिलाधिकारी के साथ बैठकर रूपरेखा तैयार की गई है। लोधेश्वर धाम छोटी काशी के रूप में विख्यात है इसलिए इसका विकास भी काशी की तर्ज पर किया जाना चाहिए।

इस मौके पर  पूर्व विधायक बैजनाथ रावत रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी  अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह उपजिलाधिकारी तान्या पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ बीनू सिंह अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजय कुमार सूरतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हयारण पूर्व प्रमुख आशीष सिंह तहसीलदार कविता ठाकुर खंड विकास अधिकारी रामनगर अमित त्रिपाठी,मठ रिसीवर हरिप्रसाद द्विवेदी सूरतगंज मोहन कुमार प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा, अधिशासी  अधिकारी रामनगर योगेश कुमार मिश्र तहसीलदार पूनम तिवारी,  एडीओ पंचायत राम आसरे बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र शुक्ला महामंत्री शिव प्रकाश अवस्थी ग्राम प्रधान महादेवा अजय कुमार तिवारी कमलेश पांडेय अमित अवस्थी  सहित तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार