आलोचना किए बिना ही अपनी बातों को लोगों तक पहुंचाया जाए: सतीश महाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि समाज में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि एक दूसरे की आलोचना किए बिना ही अपनी बातों को लोगों तक पहुंचाया जा सके। यदि सब लोग मिलकर एक साथ काम करेंगे तो हम डेमोक्रेसी की बात कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यत पिंडे, तत् ब्रह्माण्डे अर्थात जहां पिंड है, वही ब्रह्माण्ड है, जहां आत्मा है, वही परमात्मा है।

उप्र विधान सभा की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सतीश महाना ने कहा कि इस प्रकार कहा जा सकता है कि तब धरती के ऊपर रहने वाला हर व्यक्ति चाहे वो किसी भी धर्म का हो, किसी भी जाति का हो,किसी भी पंथ का हो सब लोग एक भाषा का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए जब हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे तो उस समय हम वर्ल्ड पीस की बात कर सकते हैं।

पुणे में वर्ल्ड इंटरफेथ हॉरमोनी कांफ्रेंस-2022 (World Interfaith Hormony Conference 2022) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए महाना ने कहा कि बहुत महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सब लोग मिलकर एक साथ काम करेंगे तो हम डेमोक्रेसी की बात कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि शांति और सद्भाव सभी देशों की बुनियादी आवश्यकता है। यह दो तत्व किसी भी समाज के निर्माण का आधार है। अगर देश में शांति और सद्भाव होगा तो हर जगह विकास हो सकता है। सरकारें देश में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने का पुरजोर प्रयास करती हैं।

संबंधित समाचार