लखनऊ: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मोहनलालगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 45 वर्षीय नंद किशोर ने बुधवार सुबह फांसी लगा ली। घर के अंदर फंदे पर नंद किशोर का शव लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। वह दुबग्गा के बेगरिया स्थित घर में रहते थे।   

पुलिस के अनुसार नंद किशोर को कमरे में फंदे पर लटका सबसे पहले उनके भाई ने देखा। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले की पड़ताल में पुलिस जुट गयी है। 

संबंधित समाचार