अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिलीं पांच फैकल्टी फिर भी कमी बरकरार
अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना राजकीय अयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कालेज को पांच फैकल्टियां मिल गईं हैं। अब बस शासन की मोहर लगते ही ये अपनी तैनीती ले लेंगे। आपको बता दें कि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में फैकल्टी की कमी गंभीर समस्या हैं। यहां वर्तमान में 85 फैकल्टी की जरूरत है, जबकि अभी केवल सिर्फ 43 फैकल्टी ही तैनात हैं।
हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेम चंद्र पांडे और शिक्षा स्वास्थ्य निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना ने दून से ही डाक्टरों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिए। इस दौरान अल्मोड़ा प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। अल्मोड़ा को कुल पांच फैकल्टी मिली हैं। एक एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट प्रोफेसरों का चयन हुआ है। चयन समिति ने पांचों फैकल्टियां चयनित कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। कुल पांच फैकल्टियां चयनित होने से मेडिकल कालेज को राहत मिलने की उम्मीद है।
