उन्नाव में 29 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला, भरे जाएंगे 435 रिक्त पद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। यूपी के उन्नाव में इस बार नवम्बर माह में आयोजित होने वाला रोजगार मेला 29 नवम्बर 2022 को आयोजित कराया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय उन्नाव द्वारा 29 नवम्बर को होने वाला रोजगार मेला कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। 

जिसमे मुख्य रूप से ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आर्युवेदिक प्रालि. द्वारा जिला, ब्लाक तथा क्लस्टर हेड, सिप्ला आयुर्वेद लिमि द्वारा स्टोर कीपर पीपल ट्री, द्वारा अपरेटर पदों केलिये कुल 435 रिक्ति पदों के सापेक्ष साक्षात्कार के द्वारा चयन की कार्यवाही की जायेगी। 

18 से 40 वर्ष के (हाईस्कूल से स्नातक, तक उर्त्तीण) पुरूष/महिला अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर दिनांक 28.11.2022 तक आनलाइन पंजीकरण कराने के बाद लाँगिन करके रोजगार मेले में  आनलाइन आवेदन कर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है।

संबंधित समाचार