रुद्रपुर: बैंक मैनेजर के नाम से फर्जी दस्तावेज से लिया लोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। फर्जी दस्तावेज तैयार कर इंडसइंड बैंक के शाखा प्रबंधक के नाम से बैंक के ही निकाले गये कर्मी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक्सिस बैंक से 6 लाख रुपये का लोन ले लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विम स्ववासर सोसायटी रुद्रपुर निवासी शैलेंद्र कुमार ने कोर्ट को सौंपे अपने शिकायती पत्र में बताया कि वह इंडसइंड बैंक की शाखा आवास विकास रुद्रपुर में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बताया कि उसके ड्राइवर तराई विहार कॉलोनी फाजलपुर महरौला निवासी निहाल सुमन ने माह जून 2020 में आवास विकास स्थित एक अन्य बैंक से लोन लिया था।

उसे लोन के बारे में तब पता चला जब उसके मोबाइल पर उस बैंक से किश्त न जमा करने के लिए फोन आया। संबंधित बैंक से लोन के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि निहाल सुमन ने उसकी सैलरी स्लिप, बैंक आईडी व बैंक स्टेटमेंट को धोखा से अपने नाम से कूटरचित तैयार कर ऋण के लिए उपयोग किया है। उन सभी मूल कागजातों को बदलकर उसके नाम के स्थान पर अपना नाम लिखकर एक्सिस बैंक से जून 2020 में फर्जी तरीके से 6 लाख रुपये का लोन लिया। आरोप है कि निहाल सुमन ने अपने आप फर्जी तैयार किये गए कागजों में बैंक का उप प्रबंधक पद पर कार्यरत होना बताया है।

जबकि जुलाई 2020 में निहाल सुमन उसके यहां ड्राइवर के पद पर कार्य करता था। जिसे बैंक में कार्य सही से न करने के कारण उसे ड्राइवर के पद से हटा दिया था। आरोप लगाया कि निहाल से जानकारी लेने पर उसने लोन की बात कबूलते हुए कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने बताया कि इस फर्जीवाड़े में उसकी बहन सोनाली व एक अज्ञात भी शामिल है। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से भी की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता