खटीमा: दर्जनभर से अधिक लोगों को कुत्ते ने काटा
खटीमा, अमृत विचार। बीती देर शाम एक कुत्ते ने पीलीभीत रोड से टनकपुर रोड तक जमकर उत्पात मचाते हुए दर्जनभर से अधिक लोगों को काट लिया। कुत्ते के काटने से जहां बाजार में आफरा-तफरी मच गई। वहीं, घायल नागरिक अस्पताल पहुंचे, जिन्हें आज रेबीज के टीके लगाए गए।
मंगलवार देर शाम एक कुत्ते ने पीलीभीत रोड भुजिया नंबर तीन, वन निगम से लोगों को काटता हुआ टनकपुर रोड तक पहुंचा। इस दौरान उसने दर्जनभर से अधिक लोगों को कांटा। कुत्ते के काटने से घबराए लोग रात्रि में ही नागरिक अस्पताल पहुंचे। जिन्हें चिकित्सकों द्वारा आज बुधवार को बुलवाकर एंटी रेबीज के टीके लगाए गए।
जिनमें मुड़ेली निवासी नरेंद्र सिंह राणा, गांधीनगर निवासी दानिश अहमद, पीलीभीत रोड जमुना अस्पताल निकट निवासी सद्दाम हुसैन, नगर पालिका वार्ड 16 निवासी इंदु बाला, देवकला निवासी देवकला निवासी बसंती देवी, राजीव नगर निवासी दिवाकर शुक्ला, नगर पालिका वार्ड दो निवासी विष्णु, वार्ड 13 निवासी यश कुमार, वन निगम निवासी रोहित और रामदेव शामिल है। लोगों का कहना है की कुत्ता पागल लग रहा था लेकिन कुत्ते के भाग जाने से इसकी कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है।
