बरेली: विद्यार्थी स्टेट लेवल टेकफेस्ट 2022 का हुआ आयोजन, विजेताओं को किया सम्मानित
बरेली के इंजीनियरिंग कालेजों के 500 से ज्यादा विद्यार्थी स्टेट लेवल टेकफेस्ट 2022 में हुए शामिल
बरेली, अमृत विचार। बरेली, अमृत विचार। श्रीराममूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च में बुधवार को एक दिवसीय स्टेट लेवल टेक फेस्ट 2022 (टेक्नोवेगेंजा) का आयोजन हुआ। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की टेक्निकल स्किल और नॉलेज के लिए कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में एसआरएमएस इंजीनियरिंग कालेजों के साथ अन्य कॉलेजों के करीब 500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल में लगे हेल्थ एटीएम में आई दरार, कंपनी के कर्मचारी ने की घंटों मशक्कत
एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने विजेता विद्यार्थियों को ट्राफी के साथ सर्टिफिकेट प्रदान किए। एसआरएमएस सीईटीआर के प्राचार्य डा. एलएस मौर्य ने सभी का स्वागत किया। विभागाध्यक्ष इंजीनियर मानवी मिश्रा ने बताया कि इस स्टेट लेवल प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के साथ विभिन्न स्पर्धाओं के द्वारा उनका तकनीकी विकास का मूल्यांकन करना है।
कोड सेंस, एपटेक कैचेजाजेशन, स्कैवेंजर हंट, इनोवेटिव माइंड, बेव बैटल, एप मास्टरी, ऐस द मीडिया और टेक विज जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। टेक फेस्ट 2022 टेक्नोवेगेंजा की स्केवेंजर हंट स्पर्धा में एसआरएमएस सीईटीआर के विद्यार्थी अरुण कुमार और सार्थक बोहरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। टेक विज स्पर्धा में भी शेखर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिता में भी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम मे ट्रस्ट एडवाजर इंजीनियर सुभाष मेहरा, प्राचार्य डा. एसबी गुप्ता, सीईटी के डीन एकेडेमिक्स डा. प्रभाकर गुप्ता, एलआरएमएस कालेज आफ नर्सिंग की प्रिंसिपल डा. रिंटू चतुर्वेदी, श्रीराममूर्ति स्मारक कॉलेज आफ लॉ के डायरेक्टर डा.नसीम अख्तर, फार्मेसी की डायरेक्टर डा. आरती गुप्ता, इंजीनियर अंकुर कुमार, इंजी. नेहा शर्मा मौजूद रहीं। संचालन रूचि शाह ने किया।
ये भी पढ़ें- बरेली: 11 बिल्डरों को पुलिस ने किया भूमाफिया घोषित, 17 के खिलाफ हुई थी एफआईआर
