पीलीभीत: दुष्कर्म पीड़िता ने की पुलिस लाइन में खुदकुशी की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने भिजवाया जिला अस्पताल,  सीओ ने पहुंचकर जुटाई जानकारी

पीलीभीत, अमृत विचार। दुष्कर्म की रिपोर्ट में पुलिस द्वारा फाइनल रिपोर्ट लगाए जाने और कई चक्कर लगाने के बाद भी अफसरों के सुनवाई न करने से आहत पीड़ित महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की। बेटी संग पुलिस लाइन पहुंचने के बाद महिला ने पहले जहरीला पदार्थ खा लिया और फिर ज्वलनशील पदार्थ अपने व बच्ची के ऊपर छिड़कने लगी। डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया। सीओ ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। घटना के चलते पुलिस विभाग में हड़कंप मचा रहा। 

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: एमजीएस होटल के वेटर ने महिला खिलाड़ी से की छेड़छाड़, दर्ज कराई FIR

घटना बुधवार सुबह की है। बीसलपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपनी बेटी के साथ पुलिस लाइन पहुंची। कुछ देर तक वह पुलिस लाइन में खड़ी रही। फिर बताते हैं कि उसने जहारीला पदार्थ खा लिया और साथ लाए ज्वलनशील पदार्थ को अपने व बेटी के ऊपर छिड़कने लगी। राज्यपाल की वापसी भी पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से होनी थी तो ड्यूटी पर पुलिसकर्मी मुस्तैद थे। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर महिला से ज्वलनशील पदार्थ से भरी केन छीन ली। बच्ची को भी अलग कर दिया गया। महिला के जहरीला पदार्थ खाने की आशंक होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

इसके बाद सीओ सतीश चंद्र शुक्ला पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और महिला के स्वास्थ्य की जानकारी जुटाई। महिला का कहना था कि बीसलपुर कोतवाली में उसकी ओर से कोर्ट के आदेश पर तीन मई 2021 को धारा 323, 342, 376, 377, 504, 506 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें चार आरोपी नामजद किए गए थे। इस मुकदमे में कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। कई बार न्याय पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसे आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।

इस मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। क्राइम ब्रांच से विवेचना हुई और साक्ष्य न मिलने पर फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी। मामला मेरी तैनाती से पहले का है - प्रवीण कुमार, बीसलपुर कोतवाल।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत जेल में चाकूबाजी, एक बंदी का गला रेता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly News: बरेली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती है B-737 की उड़ान, अकासा ने दिया प्रस्ताव
Rampur News : तिरंगा यात्रा में नारेबाजी पर बवाल! ‘जय भीम’ बोलने पर छात्र से मारपीट का आरोप, थाने पहुंची भीम आर्मी
Sambhal News : संभल में आजादी का जश्न मातम में बदला, बच्चों से भरा छज्जा भरभराकर गिरा; 8 साल के मासूम की मौत
स्वतंत्रता दिवस : CM धामी के 7 बड़े ऐलान, युवा आयोग से औद्योगिक पार्क तक; PM आवास में बढ़ा राज्यांश, ‘बाल वीरता पुरस्कार’ भी शुरू
Sitapur News : तिरंगे के सम्मान से खिलवाड़! गुलाब के पौधे में बांधकर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, वीडियो वायरल होने पर जागे अफसर