जुल्म करने वालों और बर्दाश्त करने वालों को याद रखेगा इतिहास : आजम
तोपखाना स्थित सपा कार्यालय पर लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता, सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने वोट दिलाने के लिए लोगों से की अपील
सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुखातिब आजम खां।
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि जुल्म करने वालों और बर्दाश्त करने वालों को आने वाला इतिहास याद रखेगा। चुनाव लोकतंत्र का फर्ज कहा जाता है लेकिन, क्या हो रहा है इसपर टिप्पणी करने से बेहतर यह है कि हम खुद उसका एहसास करें और हालात का मुकाबला करें। ऐसी फतेह दर्ज करें जिससे आने वाले लोगों को यह सबक याद रहे।
तोपखाना रोड स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री ने सपा में शामिल होने वाले लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सपा प्रत्याशी को इतने वोटों से जिताएं की लोग याद रखें। उन्होंने कहा कि सपा में आने वाले सभी साथियों का खैरमकदम करते हुए कहा कि आप हमें कसौटी पर कसकर देखें अगर हम आपकी कसौटी पर खरे नहीं उतरते हैं तो इतना समय रहेगा कि आप हमें छोड़ सकते हैं।
कहा कि समाजवादियों ने कभी इंसानों के बीच फर्क नहीं समझा है। वह पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए हर हालात का मुकाबला करें और भारी वोटों से जिताएं। इससे पहले सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने कहा कि जिले के सभी धर्म-मजहब के लोगों का साथ हमेशा दिया है। कहा कि महलों से लड़ाई थी आज हमारे आपके पास वह ताकत है जो कभी महलों के पास थी।
कहा कि आजम खां ने जनपद के सभी लोगों को साथ लेकर राजनीति की है। कहा कि पिछले कुछ दिनों से बहुत गंभीर चुनौतियां आजम खां के सामने हैं। कहा कि नांइसाफी के साथ आजम खां ने जंग लड़ी है और सभी ने उनका साथ दिया है। कहा कि इस लड़ाई में आजम खां अंधेरों से उजाले की तरफ निकालकर लाए। कहा कि आजम खां में जुल्म के खिलाफ लड़ने की ताकत जो कल थी वह आज भी है।
अपराह्न करीब 3:15 बजे आजम खां अपनी काली कार से सपा कार्यालय पहुंचे और उनके समर्थकों ने आजम खां जिंदाबाद के नारे लगाए। आजम खां कार्यालय में पहुंच गए और सपा में शामिल होने वाले लोगों की बात को सुना। अंत में आजम खां ने मीडिया के समक्ष कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। इस मौके पर आसिम खां, सलीम कासिम,गुड्डू खां, अनिता यादव, अमित शर्मा, मंटो सिंह, मंगेश भारती, संचालन निर्वतमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने किया।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : साइबर ठगों के जबड़े से पुलिस ने निकाले 8,40,000 रुपये
