बाराबंकी : हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बाराबंकी। शहर कोतवाली अंतर्गत एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में निजी विद्यालय के बाहर स्थित हॉस्टल के कमरे में  फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शहर कोतवाली की गदिया चौकी के अंतर्गत श्री राम स्वरूप विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले चमन सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी कोतवाली देहात सीतापुर का शव माता शांति हॉस्टल हॉस्टल के एक कमरे में फंदे से झूलता मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में सीओ सिटी नवीन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कार्रवाई आने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार की जाएगी।

संबंधित समाचार