रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का टीजर रिलीज, क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सर्कस का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म सर्कस का टीजर रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सर्कस का टीजर रिलीज किया है।

ये भी पढ़ें- Drishyam 2 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' ने पार किए 100 करोड़, 7वें दिन भी जबरदस्त

बताया जा रहा है कि सर्कस एक पीरियड ड्रामा कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस होगा। 

ये भी पढ़ें- Vikram Gokhale Health Update : अभिनेता विक्रम गोखले ने खोली आंखें.. स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार, सामने आया हेल्थ अपडेट

 

संबंधित समाचार