अयोध्या: अग्निवीर भर्ती के पांचवें दिन 3532 ने कराई कागजात की जांच, लगाई दौड़

अयोध्या: अग्निवीर भर्ती के पांचवें दिन 3532 ने कराई कागजात की जांच, लगाई दौड़

अमृत विचार, अयोध्या। अग्निवीर भर्ती योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के तत्वावधान में डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के हेलिपैड ग्राउंड पर चल रही 21 दिवसीय भर्ती में शुक्रवार को सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर जनरल प्रणब मिश्रा ने भर्ती रैली का जायजा लिया। प्रतिभागियों से संवाद किया और भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की।

 जीडी भर्ती के पांचवें दिन आज जनपद कौशाम्बी और कुशीनगर के कुल 6060 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें से 3532 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड पहुंच अपने कागजात की जांच कराई। शनिवार को भी इसी श्रेणी में भर्ती के लिए दौड़ और शारीरिक परीक्षण होगा। 
 
16 नवंबर से शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली में वर्तमान में जनरल ड्यूटी के पद पर भर्ती के लिए अलग-अलग जनपदों के अभ्यर्थियों की दौड़ और शारीरिक परीक्षण चल रहा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सेना भर्ती के लिए जिम्मेदार सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर जनरल प्रणब मिश्रा डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के हेलीपैड ग्राउंड पहुंचे और इस ग्राउंड पर चल रही 21 दिवसीय सेना भर्ती रैली का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:-उपचुनाव प्रचार में बोले शिवपाल, कहा- बहू ने कहा तो हम सब आये साथ

 प्रतिभाग करने पहुंचे अभ्यर्थियों से संवाद कर व्यवस्था और समस्या की जानकारी ली। इसके बाद सेना भर्ती में लगाए गए अधिकारियों के साथ पूरे भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की। साथ ही ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी हिदायत दी। उन्होंने जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से भी संवाद किया। 

शुक्रवार को जनरल ड्यूटी पद पर भर्ती के लिए जनपद कौशाम्बी और कुशीनगर के कुल 6060 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, हालांकि इनमें से केवल 3532 अभ्यर्थी ही प्रक्रिया में भाग लेने के लिए हेलीपैड ग्राउंड पहुंचे। ग्राउंड पहुंचे अभ्यर्थियों ने कागजात की जांच कराने के बाद दौड़ लगाई तथा फिर शारीरिक परीक्षण चिनअप, लांग व हाई जम्प आदि में शिरकत की। 

भर्ती केंद्र अमेठी के सहायक भर्ती अधिकारी ने बताया कि आज पंजीकृत कुल अभ्यर्थियों में से कौशाम्बी व कुशीनगर के बुलाए गए 6060 अभ्यर्थियों में से 3532 ने भर्ती रैली में शिरकत की है। शनिवार को भी जनरल ड्यूटी पद पर भर्ती के लिए कुशीनगर व महराजगंज जनपद के अभ्यर्थियों की दौड़ व शारीरिक परीक्षण होगा।

ताजा समाचार

हल्द्वानी: जनता बेवकूफ नहीं है...जो उसे भाजपा के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा मालूम नहीं- कांग्रेस
UP: ATS ने Kanpur Central से चार रोहिंग्या को किया गिरफ्तार…असम से ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली, ये दस्तावेज हुए बरामद
Unnao: आवास विकास ओवरब्रिज न बनने से लगा रहता जाम… दिल्ली सहित अन्य राज्यों के वाहन करते पश्चिमी बंगाल तक आवागमन
प्रयागराज: जिले में निराश्रित गोवंश को संरक्षण प्रदान का योगी सरकार का सौ फीसदी लक्ष्य हुआ पूरा, जनता को मिली इस समस्या से निजात!
Farrukhabad: नवनिर्मित भवत की छत से गिरकर युवक की मौत…दोस्तों ने गाड़ दिया शव, चार हिरासत में
Video गोंडा: आग लगने से ट्रैक्टर जलकर राख, युवक झुलसा