हल्द्वानी: संदिग्ध हालत में युवती की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार दूनी विजयपुर कांडा बागेश्वर निवासी 18 वर्षीय हेमा अपने भाई के साथ रहती थी और हल्दूचौड़ स्थित एक कंपनी में काम करती थी।
बताया जाता है कि बुधवार रात अचानक उसके पेट में दर्द उठा। उसे तुरंत एसटीएच लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मौत के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
