हल्द्वानी: नशा न मिलने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवक ने नशा न मिलने पर फांसी लगाकर जांच दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मुखानी क्षेत्र निवासी गौरव सिंह परिहार (35) पुत्र रघुवीर सिंह परिहार नशे का आदी था। बताया जाता है कि नशे के कारण आए दिन उसका परिजनों के साथ विवाद होता था। कई प्रयास करने के बाद भी उसकी नशे की लत नहीं छूट पाई।

बीते गुरुवार की शाम नशा न मिलने पर गौरव ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो परिजन उसे देखने कमरे में गए। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गये। गौरव फंदे से लटका हुआ था। मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित समाचार