बरेली: प्रेमी से विवाद होने पर युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थाना बारादरी क्षेत्र के शाह नूरी मस्जिद के पास की रहने वाली 22 वर्षीय युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से पांच साल से प्रेम प्रसंग था।

बरेली, अमृत विचार। प्रेमी के प्यार में दीवानी प्रेमिका ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई थीं और शादी करने के बाद एक साथ रहने की बात की थी। जिस पर अचानक से शुक्रवार को फोन पर किसी कारण प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रेमिका ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती का उपचार चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।

क्या है मामला ?
थाना बारादरी क्षेत्र के शाह नूरी मस्जिद के पास की रहने वाली 22 वर्षीय युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से पांच साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों की लंबे समय से फोन पर बात चल रही थी। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं। बीती रात फोन पर दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर प्रेमिका ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें : बरेली: नारकोटिक्स विभाग पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, बगैर जुर्म के पति को उठाकर ले गए

संबंधित समाचार