BSF ने अमृतसर में पाकिस्तान की ओर से घुसे ड्रोन को मार गिराया
जसविंदर सिंह (कमांडेंट BSF,अमृतसर) ने बताया कि बीती रात BSF के ट्रूप ने इस ड्रोन को देखा और फायर करके इसे गिराया गया। 6 राउंड फायरिंग की गई।
चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान की ओर से घुसे एक ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मार गिराया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बल के अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर शहर के दक्षिण पश्चिम में करीब 34 किलोमीटर दूर डाओके गांव के पास बीएसएफ के जवानों ने एक ड्रोन को भारतीय सीमा में आते देखा जिस पर उन्होंने गोलियां दागीं। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान बीएसएफ को एक क्वाडकॉप्टर डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके (चीनी ड्रोन) आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हालत में मिला।
जसविंदर सिंह (कमांडेंट BSF,अमृतसर) ने बताया कि बीती रात BSF के ट्रूप ने इस ड्रोन को देखा और फायर करके इसे गिराया गया। 6 राउंड फायरिंग की गई। यह DJI मैट्रिस 300RTK के मॉडल का ड्रोन है। इस प्रकार के ड्रोन को पहले भी BSF ने गिराया है।
ये भी पढ़ें : आज का इतिहास, 26 नवंबर: आजाद भारत का 'संविधान' राष्ट्र को किया गया समर्पित, मुंबई आतंकी हमले में मारे गए थे 166 लोग
