किच्छा: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा,अमृत विचार। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा उसे मृत घोषित कर दिया। उधरा चालक मौका देख कर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन जोशी (आयु 19 वर्ष) पुत्र हेम चंद जोशी निवासी डीडीहाट पिथौरागढ़ दो दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी में लालकुआं आया हुआ था। वह किच्छा होते हुए शुक्रवार शाम अपने एक मित्र के साथ रुद्रपुर जा रहा था। किच्छा में नालंदा स्कूल पार करते समय अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में पवन घायल हो गया, जबकि उसका मित्र बाल-बाल बच गया। टोल की एंबुलेंस के माध्यम से घायल पवन जोशी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार