बरेली: विभाग को डीएपी की रेक प्राप्त, एनपीके की किल्लत बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

29000 मीट्रिक टन डीएपी खाद बरेली जिले को प्राप्त, 800 मीट्रिक टन डीएपी पीलीभीत को भेजी गई

बरेली, अमृत विचार। जनपद में खाद की किल्लत दूर करने की जद्दोजहद में इन दिनों कृषि विभाग लगा हुआ है। विभाग को डीएपी की रेक प्राप्त हुई है। जिससे खाद सेंटरों पर आपूर्ति कराई जा रही है। हालांकि एनपीके की किल्लत अभी भी बनी हुई है। किसानों में एनपीके की अधिक मांग है, लेकिन शनिवार को भी विभाग को डीएपी की रेक प्राप्त हुई। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल तो जैसे-तैसे डीएपी से ही काम चलाना पड़ेगा। प्रयास किया जा रहा है कि एनपीके की भी व्यवस्था किसी प्रकार हो जाए।

ये भी पढ़ें- बरेली: अब निजी और सरकारी स्कूलों में NCERT की किताबों से पढ़ेंगे बच्चे

जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि शनिवार को जिले में इफ्को की डीएपी की रेक लग गई है। सुबह करीब 7 बजे रेक पहुंच गई थी। जिसमें बरेली जनपद को 2900 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुई है। यह खाद सहकारिता क्षेत्र एवं इफ्को के केंद्रों पर भेजी जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गुजरात के कांडला से खाद की रेक मंगाई गई है। 3700 मीट्रिक टन की रेक थी जिसमें से 800 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति पीलीभीत को की गई है। शनिवार सुबह तक डीएपी का स्टाक जिले में 958 मीट्रिक टन था। अब रेक से 2900 मीट्रिक टन डीएपी मिलने के बाद स्टाक बढ़कर लगभग 3858 मीट्रिक टन हो गया। जिले में यूरिया का स्टाक 19766 मीट्रिक टन था। सबसे खराब स्थिति एनपीके की है। शनिवार सुबह तक जिले में महज 632 मीट्रिक टन एनपीके का स्टाक बचा हुआ था। रेक आने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने रेक का स्थलीय निरीक्षण किया और वितरण को लेकर इफ्को के अधिकारियों से जानकारी ली।

आने वाले दिनों में बढ़ सकता है एनपीके का संकट
मौजूदा समय में एनपीके की औसत खपत 200 मीट्रिक टन तक है। लेकिन इस वक्त बिक्री केंद्रों पर महज 632 मीट्रिक टन एनपीके बचा हुआ है। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि एनपीके की व्यवस्था कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। मगर अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों द्वारा रबी की तीनों प्रमुख फसलों की बुवाई एक साथ की जा रही है। जिसकी वजह से खाद का संकट अचानक आ गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली कॉलेज की छात्रा को बहला फुसलाकर ले गया शोहदा, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार