अयोध्या: छह माह पहले भटक कर बिहार गया बालक परिवार को सौंपा गया

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अमृत विचार, अयोध्या। करीब छह माह पहले ट्रेन में बैठ कर बिहार चले गए आठ वर्षीय बालक को उसके परिवारजनों को सौंपा गया। जनपद न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने यहां बताया कि विगत छह माह पहले भटक कर यहां से आठ वर्षीय बालक असलम पुत्र आदिल बिहार चला गया था। 

इसकी सूचना होने पर समिति द्वारा उसकी खोजबीन किए जाने पर उसके बिहार सासाराम में होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि बाल गृह रोहतास बिहार में आवासित बालक असलम को बाल संरक्षण इकाई सासाराम बिहार के द्वारा अयोध्या पहुंचाया गया। 

समिति सदस्य लल्लन प्रसाद अम्बेश व सिद्धार्थ तिवारी के सहयोग से बालक को पिता आदिल को सुपुर्द कर दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि जनपद में गठित न्यायपीठ बाल कल्याण समिति अभी पिछले माह भी जनपद से ही भटक कर उज्जैन पहुंचे बालक को वहां से बुलवाकर उसके माता पिता को सुपुर्द किया था।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: युवती को धोखा देकर युवक कर रहा था शादी, मंडप से उठा लाई पुलिस

संबंधित समाचार