बाजपुर: देवरों पर दुष्कर्म का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। स्थानीय गांव की एक महिला ने पति व अन्य ससुरालियों पर मारपीट करने और दो देवरों पर जबरन अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर सौंपी है।

महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बहुत परेशान करने लगे। इतना ही नहीं पति द्वारा नशा कर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए गए तथा दूसरी शादी करने की बात कहते हुए उसे कई बार तीन तलाक देकर घर से निकाला दिया गया। इतना ही नहीं उसके दो देवरों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

संबंधित समाचार