हल्द्वानी: लालपुर के लिए निकली बीएससी की छात्रा लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लालपुर किच्छा स्थित घर के लिए निकली बीएससी की छात्रा रास्ते से लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर उसके अपहरण का आरोप लगाया है। 

लालपुर किच्छा निवासी आमोद राम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी बेटी एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है और आनंदपुरम कलावती चौराहे में किराए पर रहती है। बीती 14 नवंबर को प्रभा लालपुर आ रही थी, लेकिन घर नहीं पहुंची।

परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो छात्रा के साथ रूम में रहने वाली लड़की ने बताया कि चुकरी देवरिया किच्छा निवासी अजय उसका पुराना दोस्त है। बीती 12 नवंबर को उसने छात्रा का मोबाइल तोड़ दिया था और सिम अपने पास रख लिया था। इस मामले में पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। 

संबंधित समाचार