रुद्रपुर: रविंद्रनगर-जगतपुरा संपर्क मार्ग पुल का निर्माण कार्य हुआ शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पिछले लंबे समय से रविंद्रनगर-शिवनगर स्थित संपर्क पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ होने से लोगों में खुशी की लहर है। संपर्क मार्ग पुल का शिलाल्यास विधायक शिव अरोरा ने किया। इससे पहले विधायक ने जनता को संबोधित किया।

बताते चले कि वर्ष 2021 में आए जल आपदा के कारण रविंद्रनगर व शिव नगर मार्ग को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पुल ध्वस्त हो गया था। पुल टूटने से हजारों लोग प्रभावित थे और लोगों को इधर-उधर जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था। जिसको लेकर कई बार वार्ड के लोगों ने प्रदर्शन कर पुल निर्माण का मुद्दा उठाया था। जिसके चलते विधायक शिव अरोरा ने जल्द निर्माण का आश्वासन भी दिया था।

रविवार को विधायक अरोरा ने पार्टी नेताओं के साथ वार्ड में जाकर संपर्क मार्ग पुल का शिलान्यास किया और आश्वासन दिया कि जल्द ही संपर्क पुल का निर्माण कर लोगों की आवाजाही के लिए प्रारंभ किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता विकास शर्मा, उत्तम दत्ता, केके दास, सुरेश कोली, वेद ठुकराल, सुशील यादव, बबलू सागर, राधेश शर्मा, सुनील यादव, विजय वाजपेयी, अनिता बरेठा, शिव कुमार गंगवार, विद्या सागर, ललित बिष्ट, महावीर कश्यप, राजेश जग्गा, केपी राठी, हरजीत राठी, प्रीत ग्रोवर, राजीव पसरीचा, मोहित कक्कड़, मयंक कक्कड़, विधान राय, धर्मेंद्र आर्य, संजय हलदार, विजय डे, मदन दिवाकर, राजेंद्र राठौर, विधान पांडेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार