हल्द्वानी: पूर्वी राज्य के जिले में दुबका है इनामिया रमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं ज्वैर्ल्स के मालिक की कार पर चली गोली के मामले में अब एक आखिरी आरोपी को गिरफ्तार किया जाना बाकी है और खबर ये है कि आरोपी इनामिया रमन पूर्वी राज्य के सुदूर जिले में दुबका बैठा है। 
 

बीती दो नवंबर की रात हीरानगर निवासी कुमाऊं ज्वैलर्स के मालिक राजीव पर उन्हीं के घर के बाहर फायरिंग की गई। वारदात के वक्त वह अपनी कार में थे और बाइक सवारों ने उन पर फायर झोंका था, लेकिन गोली कार में लगी। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी मनोज समेत उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन रमन अभी भी हत्थे नहीं चढ़ा।

पुलिस की टीम उसकी तलाश में हैं। सूत्रों का कहना है कि रमन पूर्वी राज्य बिहार के किसी जिले में दुबका है। ऐसा जिला, जहां से देश की सीमा को पार करना आसान है। वहीं एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि रमन को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

संबंधित समाचार