बरेली: सपा छोड़कर अफजाल हुसैन ने साथियों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी छोड़कर कई लोगों ने रविवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने पूरे देश में लोगों के मन को बदल दिया है। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर महानगर कांग्रेस की जो तैयारियां चल रही है उससे प्रभावित होकर शहर के लोग अपने दलों को छोड़कर कांग्रेस के पंजे को मजबूत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: अपहरण के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई, सीएम से की शिकायत

रविवार को अफजाल हुसैन ने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़कर अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नवाब मुजाहिद हसन खान ने कांग्रेस में आए सभी लोगों का स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हर दुख दर्द में उनके साथ है। इस मौके पर केके दीक्षित, महेश पंडित ,योगेश जौहरी, जियाउर रहमान अरविंद महाराज, पंकज शर्मा ,राहुल शर्मा, इस्लामुद्दीन ,अफजाल हुसैन ,मोहम्मद शाहिद ,हबीब खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: KYC न होने से 145976 किसान सम्मान से वंचित, अब रुक जाएगी किस्त

संबंधित समाचार