हरदोई :  भाजपा विधायक बोले, कटियारी की बेटियों पर क्षेत्र कर रहा गर्व

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरपालपुर/हरदोई । कटियारी क्षेत्र के पलिया गांव में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक ने तीन बेटियों को सम्मानित किया है। कटियारी क्षेत्र की मूल निवासी इंजीनियर पूजा अग्निहोत्री ने हाल ही में आयोजित मिस यूपी की प्रतियोगिता में सफलता हासिल की।

उन्हें मिस यूपी व मिस इंडिया का रनर चुने जाने पर रविवार को उनके पैतृक गांव पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें पहुंचे सांसद जयप्रकाश रावत व विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने इंजीनियर पूजा अग्निहोत्री को सम्मानित किया है। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में कॉलेज में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा तान्या व मानवी को भी सम्मानित किया गया है।

सांसद ने कहा कि बेटियां अब किसी से कम नहीं है।बेटियों को आगे बढ़ाने से दो परिवारों का मान बढ़ता है।विशिष्ट  अतिथि विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि कटियारी की बेटियां कहावतों को झुठलाकर दुनिया को आइना दिखा रही हैं। ऐसी बेटियों पर हम सब को गर्व है।

मिस यूपी चुनकर गांव और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इसके लिए हम सभी को गर्व है।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री,विधायक प्रतिनिधि रजनीश कुमार त्रिपाठी,सीमा मिश्रा,महेश मिश्रा,अरविंद मिश्रा, मिथिलेश सिंह भूरा,अभिराम सिंह,प्रतुल अग्निहोत्री, विकास श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार