टिहरी: नैथाना में लापता महिला का शव बरामद, नदी किनारे मिले थे चप्पल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिहरी, अमृत विचार। टिहरी गढ़वाल में देर रात अचानक एक महिला लापता हो गई। सोमवार सुबह राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने महिला का शव बरामद कर लिया है। 

एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता नेगी ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति से नैथाना पुल के पास एक शव दिखाई देने की सूचना दी। इसपर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक कुलदीपक पांडेय के नेतृत्व में घटनास्थल पहुंची। टीम ने शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कस्तूरी देवी (70) निवासी ग्राम नैथाना, जिला-टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक महिला रविवार से लापता थी। नदी किनारे महिला की चप्पल को देखकर एसडीआरएफ टीम ने रात में भी सर्च ऑपरेशन चलाया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता