हल्द्वानी: भाई ने किया इंकार तो पुलिस ने किया अंतिम संस्कार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुछ दिन पूर्व गंभीर अवस्था में एक युवक को एसटीएच में भर्ती कराया गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात की शिनाख्त तो कर ली, लेकिन मृतक के भाई ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस ने मृतक का अंतिम संस्कार कराया।  

पुलिस के मुताबिक बीती 22 नवंबर को एंबुलेंस के जरिये हल्द्वानी निवासी राम किशोर को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बीती 25 नवंबर को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव की शिनाख्त राम किशोर के रूप में की गई। जांच में जुटी पुलिस मृतक के भाई तक भी पहुंच गई, लेकिन उसने यह कहकर अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया कि उसका भाई 30 साल पहले घर छोड़ कर चला गया था और तब से उसका कोई पता नहीं था। अब उसका उसके भाई से कोई संबंध नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराया। 

संबंधित समाचार