बरेली: पति से कहासुनी के बाद महिला ने दी जान
बरेली,अमृत विचार। पति से काहसुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वह पुलिस को तहरीर देंगे। किला थाना क्षेत्र के गढ़ैया मोहल्ले …
बरेली,अमृत विचार। पति से काहसुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वह पुलिस को तहरीर देंगे।
किला थाना क्षेत्र के गढ़ैया मोहल्ले की रहने वाली बबली ने बताया कि पति से अलग होने के बाद वह पांच बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। उसके सबसे छोटे बेटे विशाल ने एक साल पहले सुभाष नगर निवासी रितु से प्रेम विवाह किया था। उसके बाद उसने बेटे को अलग कर दिया। बेटा बहू एक ही निजी अस्पताल में सफाई का काम करते थे। जिस मकान में वह रहती है उसी मकान के ऊपरी मंजिल में बेटा बहू किराए पर रहते हैं। दोनो में अक्सर झगड़ा होता था।
रविवार सुबह भी झगड़े के बाद बेटा बाहर गया। लौट कर आया तो बहू ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद बेटे ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर उसका शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतारने के बाद झगड़े का कारण पूछा तो पति ने बताया कि घर की सारी बातें पत्नी अस्पताल के स्टाफ को बता देती थी। वह मना करता तो मानती नहीं थी। इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
