लखनऊ : बिजली विभाग में सुनी गईं उपभोक्ताओं की शिकायतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। लेसा के सभी विद्युत उपकेंद्रों, खंडीय एवं मंडलीय कार्यालयों पर सोमवार को सरकार के संभव पोर्टल के माध्यम से जनसुनवाई की गई। लेसा (सिस गोमती) के मुख्य अभियंता संजय जैन ने बताया कि सभी उपकेंद्रों पर सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक अवर और सहायक अभियंता, खंडीय कार्यालयों पर दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक अधिशासी अभियंता और मंडलीय कार्यालयों पर शाम 4 बजे से 6 बजे तक अधीक्षण अभियंता ने शिविर लगाकर जनसुनवाई की।

इस मौके पर भारी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपने विद्युत समस्याओं का समाधान पाया। उपभोक्ताओं की समस्याओं में बिलिंग, खराब मीटर बदलने, स्मार्ट मीटर, लोवोल्टेज और नये कनेक्शन में देरी शामिल थी।

वहीं मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की जनसंपर्क अधिकारी शालिनी यादव ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक निगम के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खगारौत गोखले मार्ग स्थित प्रधान कार्यालय पर सरकार के संभव पोर्टल के माध्यम से जनसुनवाई करेंगे।

 

 

संबंधित समाचार