अयोध्या: ससुराल आए युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मवई/ अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित बाकरपुर गांव अपनी ससुराल से घर जाते समय एक युवक को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।  

बताया गया कि बाराबंकी जनपद के सड़वा भेलू निवासी 35 वर्षीय बासदेव रावत पुत्र राम अवध रावत बाकरपुर अपनी ससुराल से मंगलवार की रात अपने घर जा रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

मृतक के चाचा सुखदेव रावत ने बताया कि उसके भतीजे की ससुराल बाकरपुर में है, यहीं बटाई पर खेत लेकर उसने धान लगाया था और धान की मड़ाई करने के बाद वापस घर जा रहा था, तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया।  मवई थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि शव की शिनाख्त करवाकर परिवारजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  

ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

संबंधित समाचार