'विकास' नहीं 'भ्रष्टाचार' की पर्याय है भाजपा सरकार, AAP का बड़ा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि जनता निकाय चुनाव में परिवर्तन चाहती है। कहा कि जाति, धर्म, मंदिर, मस्जिद की राजनीति से लोगों का भला नहीं होने वाला है। 

नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में चरम सीमा पर भ्रष्टाचार हुआ है लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। शहर में न साफ-सफाई की व्यवस्था है, पार्कों पर अवैध कब्जे हो चुके हैं, स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई हैं, आवारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं  भाजपा की सरकार ने विकास की जगह सिर्फ भ्रष्टाचार किया है।

मंगलवार को देवकाली स्थित एक मैरिज लॉन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सभाजीत सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त नगर निकाय और काम के लिए जनता एक मौका आम आदमी पार्टी को दे।

जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि निकाय चुनाव में आप हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अंकित परिहार, जिला महासचिव सुनील मौर्य, हर्षवर्धन कोरी, मनोज मिश्रा मो. नदीम रजा, मोहित महराज आदि प्रमुख लोग थे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: फ्लाईओवर की दीवार निर्माण का विरोध जता पीएम को लिखा पत्र

संबंधित समाचार