डबल इंजन की सरकार पर है जनता का विश्वास, निकाय चुनाव में भी भरोसा बनाए रखना : मेरठ में बोले CM योगी

Amrit Vichar Network
Published By Sakshi Singh
On

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद, आतंकवाद खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार का जनता ने साथ दिया। निकाय चुनाव में भी जनता भाजपा का ही साथ देगी।

मेरठ, अमृत विचार। मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सैनी की पत्नी के चुनाव प्रचार में चुनावी सभा करने के बाद बुधवार दोपहर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्घ सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहे है। उत्तर प्रदेश सरकार में मेरठ से दिल्ली की दूरी कम हुई है। जल्द लखनऊ की दूरी को भी कम करने का प्रयास किया जायेगा। इसलिए हमने गंगा एक्सप्रेसवे भी दे दिया।

ये भी पढ़ें:-मेरठ: भाकियू 30 नवंबर से फ्रेट कॉरिडोर के बिजली घर का निर्माण कार्य रोककर देगा धरना

WhatsApp Image 2022-11-30 at 4.49.26 PM

50 साल पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी पांच घंटे में पूरी होती थी। लेकिन, आज 45 मिनट के सफर में दिल्ली की दूरी तय हो जाती है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज तक के लिए बनाया जा रहा है। देश की पहली रैपिड रेल भी दिल्ली से मेरठ के बीच में चलाई जायेगी। जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। क्रांतिधरा की पहचान खेलों के साथ-साथ आज एक्सप्रेस वे के रूप में भी हो रही है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद, आतंकवाद खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार का जनता ने साथ दिया। निकाय चुनाव में भी जनता भाजपा का ही साथ देगी। सीएम योगी ने कहा की प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने आया हूं, मैं बताना चाहूंगा जिस तरह अभी तक डबल इंजन की सरकार का साथ दिया है।

WhatsApp Image 2022-11-30 at 4.50.38 PM

निकाय चुनाव में भी इसी प्रकार सरकार का साथ देना है। इसके बाद उन्होंने सभी विभागों के लगभग  517 करोड़ से अधिक योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें नगर निगम की 85 करोड़ की 80 योजनाओं व लोक निर्माण विभाग की 31 करोड़ की छह योजनाओं का लोकार्पण किया गया। उनके साथ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मोहित बेनीवाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक व मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, पूर्व विधायक संगीत सोम, दिनेश खटीक, जिलाध्यक्ष‌ विमल शर्मा, पंडित सुनील भराला आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:-मेरठ: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक का शव पेड़ से लटका मिला

संबंधित समाचार