लखनऊ : नाॅन इंटरलॉकिंग कार्य बरौनी, नई दिल्ली, सियालदह, समेत चार ट्रेनें कैंसिल
8 ट्रेनों का बदला गया मार्ग, बीच रास्ते रोककर चलाई जाएंगी चार ट्रेनें
अमृत विचार, लखनऊ। पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी स्टेशन पर नयी लूप लाइन के कमीश्निंग कार्य के लिए 2 से 5 दिसंबर तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य और 6 से 8 दिसंबर तक नॉन इंटरलॉक कार्य के लिए रेल ब्लॉक दिया गया है।
इंटरलाकिंग कार्य को लेकर बरौनी, नई दिल्ली, सियालदह समेत चार ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं वहीं कई ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जायेगा। इसके अलावा चार ट्रेनें बीच रास्ते रोककर चलाई जायेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पीके सिंह के मुताबिक ट्रैफिक ब्लाॅक के चलते गाड़ियों का निरस्तीकरण, नियंत्रण, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। जो ट्रेनें निरस्त की गयी हैं उनमे बरौनी से 3 से 8 दिसंबर तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस, गोंडिया से 4 से 9 दिसंबर तक चलने वाली 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
इसी प्रकार बरौनी से 4 से 8 दिसंबर तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस विशेष गाड़ी व नई दिल्ली से 5 से 9 दिसंबर तक चलने वाली 02565 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
वहीं जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है उनमे सहरसा से 6 से 8 दिसंबर तक चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।
सियालदह से 6 से 8 दिसंबर तक चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस मोकामा-पटना जं.-पाटलीपुत्र-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। बलिया से 6 से 8 दिसंबर तक चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस छपरा-पाटलीपुत्र-पटना जं.-मोकामा के रास्ते चलेगी।
डिब्रूगढ़ से 5 से 7 दिसंबर तक चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। लालगढ़ से 5 दिसंबर को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस बदले मार्ग मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते चलाई जायेगी।
कटिहार से 5 से 7 दिसंबर तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर के रास्ते चलाई जायेगी। अमृतसर से 5 से 7 दिसंबर तक चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते चलायी जायेगी।
नाहरलागुन से 6 दिसंबर को चलने वाली 22411 नाहरलागुन-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर के रास्ते चलेगी। सहरसा से 7 दिसंबर को चलने वाली 15529 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी ।
13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस छपरा-बरौनी के मध्य 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। ग्वालियर से 6, 7 दिसंबर को चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस छपरा में यात्रा समाप्त करेगी। बान्द्रा टर्मिनस से 3 से 5 दिसंबर तक चलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
