बहराइच: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार के लोगों ने हत्या का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के गुलहरिया गाजीपुर गांव निवासी युवक का शव गन्ने के खेत में मिला है। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पदुहिया के गुलहरिया गाजीपुर निवासी मुबारक (40) पुत्र मेंहदी हसन रहस्यमय हालत में लापता हो गया।

परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह मुबारक का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को खेत में शव मिलने की जानकारी दी गई।

परिवार के लोगों ने थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : गैंगस्टर एक्ट में दोषी को आठ साल की कैद, अदालत ने जुर्माना भी लगाया

संबंधित समाचार