उन्नाव: जंगली जानवर के हमले से मां-बेटे घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव जिले के नवाबगंज में बुधवार खेत पर काम रही वृद्धा पर अचानक एक जंगली जानवर पर हमला कर दिया। पास में ही काम कर रहे बेटे ने जब दौड़ कर मां की जान बचाने चाही तो उसने बेटे पर भी हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहा से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुरवा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी 62 वर्षीय भगाना पत्नी जालिपा गांव के बाहर अपने खेतों में बुधवार दोपहर को काम कर रही थी। तभी अचानक खेत में पहुंचे जंगली सूअर ने उस पर हमला कर लहूलुहान दिया। उसके शोर मचाने पर पास में ही काम रहा उसका बेटा सुमेर उम्र 30 वर्ष भागकर उसे बचाने पहुंचा। मां को बचाने के दौरान सुमेर भी जंगली जानवर के हमले का शिकार हो गया।

शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने एकजुट होकर जंगली सूअर को भगाया और एंबुलेंस की मदद से घायल मां बेटे को नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: कैब में छूटे आभूषण से भरे बैग को पुलिस ने ढूंढ निकाला

संबंधित समाचार