यूपी में सेवानिवृत्त हुए चार आईएएस अधिकारी, जानिए कौन-कौन से पद हुए खाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को चार आईएएस सेवानिवृत्त हो गये। सेवानिवृत्त होने वाले आईएएस अधिकारियों में शालिनी प्रसाद 1885 बैच के अधिकारी हैं। मौजूदा समय में ये पंचायती राज नई दिल्ली में एडिशनल सेक्रेटरी का पद संभाल रहे थे। वहीं सेवानिवृत्त होने वालों में दूसरे आईएएस अधिकारी राधेश्याम मिश्रा हैं जो कि 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

 वह मौजूदा समय में  विशेष सचिव राजस्व यूपी का पद संभाल रहे थे। इसी तरह से तीसरे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दीप चन्द्र हौं जो एसीईओ ग्रेटर नोएडा के पद पर तैनात थे। चौथे आईएएस अधिकारी में राजन शुक्ला सेवानिवृत्त हुए हैं। जोकि कि 1988 बैच के अधिकारी थे। मौजूदा समय में वह एसीएस सिविल डिफेंस & राजनैतिक पेंशन विभाग उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 

संबंधित समाचार