हल्द्वानी: पुलिस ने कराया लावारिस शवों का अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन दिन पूर्व मिले दो लावारिस शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया। 

बता दें कि बीती 27 नवंबर की रात मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र से गुजरी नहर में एक व्यक्ति का शव मिला। शव किसी बीमार व्यक्ति का लग रहा था। उसे यूरिनल पाइप भी लगाया गया था। जामा तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला और न ही स्थानीय लोग उसकी शिनाख्त कर सके। जिसके बाद पुलिस ने शव को मॉर्चरी भेज दिया। इसी रोज भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र में भी एक अज्ञात शव मिला था और तीन दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस इस शव की शिनाख्त भी नहीं करा सकी। नियमत: 72 घंटे गुजर जाने के बाद गुरुवार को पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराए और अंतिम संस्कार कराया। दोनों के बिसरा सुरक्षित रख लिए गए हैं। 

संबंधित समाचार