संभल: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को रौंदा, मासूम बेटी और मां की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नरौली गांव में झंडे वाली बांग के पास संभल मार्ग पर हुआ हादसा, बाइक सवार दंपत्ति बच्चों के साथ जियारत करने जनैटा जा रहे थे

संभल, अमृत विचार। मजार पर जियारत करने बच्चों के साथ जनैटा जा रहे दंपत्ति की बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में मासूम बेटी और मां की मौत हो गई, जबकि पिता समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो घायलों का उपचार चल रहा है।   
 
यह हादसा गुरुवार दोपहर चार बजे हजरत नरग गढ़ी थाना क्षेत्र में नरौली गांव स्थित झंडे वाली बांग के पास चन्दौसी-संभल मार्ग पर हुआ। परिजनों के मुताबिक, हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र में गांव छछेरा में काशिम का परिवार रहता है। गुरुवार दोपहर वह पत्नी भूरी (28), बेटी इनाया (4) और साड़ू के बेटे उसमान के साथ बाइक से जियारत करने के लिए जा रहे थे।

 बाइक पर चार लोग सवार थे। बाइक उसमान चला रहा था। जब इनकी बाइक नरौली गांव में झंडे वाली बांग के पास पहुंची। तभी चन्दौसी-संभल मार्ग पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक को रौंद दिया। जिससे भूरी और मासूम बेटी इनाया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि काशिम और उसमान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को संभल के जिला अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें:- किम जोंग उन ने बुलाई समीक्षा बैठक, अमेरिका-दक्षिण कोरिया के साथ बढ़ते तनावपूर्ण संबंधों पर होगी चर्चा

संबंधित समाचार