हल्द्वानी: आगरा के लिए एसी जनरथ बस का संचालन आज से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए दो एसी जनरथ बस सेवा शुरू की है। शनिवार की रात नौ बजे बस हल्द्वानी स्टेशन से आगरा के लिए रवाना होगी। इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

काठगोदाम डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी डीएन जोशी ने बताया कि यात्रियों के लिए एसी जनरथ बस सेवा शुरू की जा रही है। जो शनिवार से अपने निर्धारित मार्ग पर सरपट दौड़ेगी। बताया कि बस हल्द्वानी से रात 9 बजे आगरा के लिए रवाना होगी। वहीं, आगरा से भी रात 9 बजे बस हल्द्वानी के लिए चलेगी।

बस बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा होते हुए आगरा पहुंचेगी। जोशी ने बताया कि एसी जनरथ बस सेवा का किराया 565 रुपये है। जो सुबह 6 बजे यात्रियों को उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचायेगी। इस बस के चलने से यात्रियों को आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा।

संबंधित समाचार