ज्ञानवापी मामला: कई केस में आज टली सुनवाई, ये मिली है अगली तारीख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग की पूजा की मांग वाली याचिका पर आज वाराणसी की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन कई मामलों पर सुनावाई टल गई और अगली तारीख 5 जनवरी नियत कर दी गई है। वहीं, जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने दावों की एक प्रति प्रतिवादी पक्ष को देने का आदेश दिया है।  

गौरतलब है कि इस मामले में वादी किरन सिंह की तरफ से ज्ञानवापी परिसर में मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित करने, परिसर को हिंदुओं को सौंपने और कथित शिवलिंग के पूजा-पाठ एवं भोग की अनुमति मांगी गई थी। मुस्लिम पक्ष यानी अंजुमन इंतजामिया ने वाद की पोषणीयता पर सवाल उठाए थे। मुस्लिम पक्ष ने कहा था कि यह मामला उपासना स्थल अधिनियम 1991 के तहत आता है लिहाजा इस पर सुनवाई न की जाए। 

यह भी पढ़ें:-स्वतंत्रदेव सिंह को मिली राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह, जेपी नड्डा ने सौंपी जिम्मेदारी

संबंधित समाचार