काशीपुर: दहेज के आरोप में पति समेत ससुरालियों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता ने ससुरालियों पर कम दहेज लाने का ताना देकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बाजपुर रोड केशव पुरम कॉलोनी निवासी ज्योति जोशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 6 फरवरी 2019 को ग्राम तापनी धौलादेवी थाना दन्या जिला अल्मोड़ा निवासी मोहन चंद्र जोशी के हुआ था। शादी में करीब 5 लाख रुपये खर्च हुए। दहेज की मांग करने पर उसके पिता ने 50 हजार रुपये नकद लाकर उसके ससुर को दिए। इस बीच उसका पति उसे दिल्ली ले गया। जहां उसकी बहन ने दहेज में सोने के हार की मांग की।

असमर्थता जताने पर उसके पति ने ननद के साथ मिलकर गाली-गलौज कर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस बाबत उसने पति पर तलाक का मुकदमा किया। जिस पर पति को कोर्ट का नोटिस आने पर ससुराली कोर्ट में नहीं आये। 9 अगस्त 2022 को इस संबंध में बात की गई। इस दौरान ससुराल वाले मायके आए। इस दौरान पति ने उसके साथ व पिता-भाई के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति मोहन चंद्र जोशी, सास लक्षमा उर्फ नीमा, ससुर ईश्वरी दत्त जोशी, ननद निर्मला पांडे व उसका पति बसंत पांडे, ननद रेखा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार