संभल: भाकियू तोमर गुट के सदस्यों को पुलिस ने घरों में ही रोका
पुलिस की सख्ती व घरों पर पहरा होने से नहीं हो सके मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल
संभल/ चन्दौसी, अम़ृत विचार। शुक्रवार को मुरादाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने से पुलिस प्रशासन ने भाकियू तोमर गुट के सदस्यों को घरों में रोक दिया। सुबह से घरों पर पुलिस तैनात रही। इस बीच उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
किसान आयोग के गठन व विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के सदस्य काफी समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। शुक्रवार को मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की सूचना भाकियू के सदसयों को मिली। तभी वे किसान आयोग का गठन, एमएसपी पर लिखित में कानून बनाने, किसानों का गन्ने का बकाया ब्याज सहित दिलाने, गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल, समय से खाद व उस पर सब्सिडी, फसलों में सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली और ग्रामीण को आधे मूल्य पर बिजली आदि मांगों को लेकर ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपने व सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया था।
वहीं भाकियू तोमर गुट के पदाधिकारी का मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी पुलिस प्रशासन हुई तो वह अलर्ट हो गया। पदाधिकारियों को मुरादाबाद न जाने के लिए सुबह से ही नगर के प्रगति विहार में युवा नगर उपाध्यक्ष प्रेमशंकर व जिलाध्यक्ष कासिम सैफी को उनके गांव के साथ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले पदाधिकारियों को उनके घरों में नजर बंद कर दिया। सुबह से शाम तक घरों पर पुलिस बल तैनात रहा। इस कारण पदाधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके बाद में युवा नगर उपाध्यक्ष ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : दो टुकड़ों में रेलवे ट्रैक पर मिला रेल कर्मचारी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
