Video: राजस्थान में गैंगवॉर, कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, CCTV में कैद हमलावर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजू ठेहट को घर के पास ही अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। इस बीच चार बदमाशों के भी सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसमें वे हथियारों के साथ भागते नजर आ रहे हैं।

जयपुर। राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की शनिवार सुबह सीकर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ये वारदात सीकर के उद्योग नगर क्षेत्र में हुई है। राजू ठेहट को घर के पास ही अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। इस बीच चार बदमाशों के भी सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसमें वे हथियारों के साथ भागते नजर आ रहे हैं। वहीं, फायरिंग की जानकारी मिलते ही सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप सहित बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। 

जानकारी के मुताबिक, राजू ठेहट की पहले आनंदपाल गैंग में रंजिश चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल आनंदपाल गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक साथ मिलकर काम रहे थे। लॉरेंस गैंग के हिस्ट्रीशीटर रोहित गोदारा ने राजू ठेठ की मौत की जिम्मेदारी ली है। साथ ही कहा है कि आनंदपाल और बलवीर की हत्या का बदला लिया है। रोहित गोदारा नाम से फेसबुक आईडी से इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। इसमें जिक्र किया गया है कि आनंदपाल और बलबीर बानूड़ा की हत्या का बदला लिया है. रोहित गोदारा ने लिखा है कि मैं हत्या की जिम्मेदारी लेता हूं बदला पूरा हुआ।

 

 


राजस्थान डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान की है। हमारी टीमें उनका पीछा कर रही हैं, आशंका है कि आरोपी हरियाणा की सीमा की ओर जा रहे हैं। इनके पकड़े जाने पर खुलासे किए जाएंगे। यह मूल रूप से गैंगवार का परिणाम है। सीकर शूटआउट में अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में घायल हुए एक अन्य व्यक्ति ताराचंद जाट की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वे अपनी बेटी से मिलने आया था जो घटनास्थल के पास एक छात्रावास में रह रही है।

बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की NIA रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी है। बिश्नोई को 10 दिन की रिमांड पूरी होने पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। NIA ने लॉरेंस बिश्नोई का रिमांड मांगते हुए कहा था कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग हो रही है। प्रदेश में आज हुई मुठभेड़ में बिश्नोई के भी शामिल होने का शक है

ठेहट की गैंग शेखावाटी में काफी सक्रिय थी और आनंदपाल गैंग से भी उसकी दुश्मनी थी। आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद भी दोनों गैंग में वर्चस्व की लड़ाई जारी थी। राजू ठेहट सीकर के बाद जयपुर में अपनी जड़ें मजबूत करना चाहता था। इसी मकसद से उसने जयपुर को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया था।

इतना ही नहीं विवादित जमीनों और सट्टा कारोबारियों पर भी राजू ठेहट की नजरें थी। लेकिन महेश नगर थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद राजू ठेहट वापस सीकर शिफ्ट हो गया था। गैंगस्टर्स राजू ठेहट लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन है। वह महंगी कार और बाइक पर काफिले के साथ घूमता है। गैंगस्टर राजू ठेहट को सीकर बॉस के नाम से बुलाया जाने लगा है।

जयपुर जेल में बंद रहने के दौरान अपनी गैंग को बढ़ाने के मकसद से जयपुर में भी अपना ठिकाना बनाया। उसको जयपुर के स्वेज फार्म में जिस मकान से पकड़ा, उसकी कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है ।

दरअसल,राजस्थान में गैंगस्टर्स आनंदपाल सिंह और राजू ठेहट में करीब दो दशक वर्चस्व की लड़ाई चली थी। आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद राजू ठेहट का वर्चस्व हो गया। जेल में बंद होने के दौरान भी उसके फिरौती मांगकर संरक्षण देने के कई मामले सामने आए थे। राजू ठेहट गैंग (RTG) परिवार से लोग गैंगस्टर के साथ जुड़ रहे हैं।

गैंगस्टर राजू ठेहट ने अपना वर्चस्व तो बना लिया। लोगों में सक्रिय रहने के लिए वह रील बनाकर सोशल मीडिया पर भी डालता रहता है। महंगी कार और बाइक का शौकीन राजू ठेहट जयपुर स्थित अपने ठिकाने पर कई बार घूमते नजर आया है। कभी अकेले बाइक राइडिंग तो कभी नई लग्जरी कार राइड करते हुए वीडियो शूट किए। अपने गनमैन और कारों के काफिले के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाले हैं।

9 महीने पहले जयपुर में ठेहट के साथ उसके चार साथियों को भी पकड़ा था। जिसमें उसके तीन गनमैन और एक रसोइया भी थे। करीब 3 महीने पहले जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद राजू ठेहट गैंग को बढ़ाने में लगा है। राजू ठेहट गैंग (RTG) परिवार से लोग गैंगस्टर के साथ जुड़ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सक्रिय राजू ठेहट की भरतपुर के जिला प्रमुख राजवीर, जयपुर के सांगानेर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत पवालियां सरपंच रामराज चौधरी और चाकसू विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश चौधरी के साथ फोटो शेयर कर रखी थी। माना जा रहा है कि राजू ठेहट राजनीति में जल्द से जल्द सक्रिय होना चाहता था। ऐसे में वह पहले से राजनीति में सक्रिय अपने परिचितों से संपर्क साध कर चर्चा करता रहता था। मीटिंग के दौरान शूट किए फोटो भी चर्चा में बने रहते थे। बदमाशों की टोली के साथ घूमने, खाने-पीने की फोटो भी राजू ठेहट ने शूट कर शेयर करता था।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री की उप सचिव गिरफ्तार, बघेल ने कार्रवाई को बताया राजनीति से प्रेरित 

संबंधित समाचार