काशीपुर: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत छह के खिलाफ केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता ने दहेज में मनपसंद कार न लाने पर ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

मोहल्ला अल्ली खां निवासी फरहानाज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 9 मई 2022 को नई बस्ती निवासी हिफाजत खान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुआ था। निकाह के दौरान उसके परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप दान दहेज भी दिया था।

साथ ही उन्होंने सफेद रंग की एक वैगनआर कार भी दी थी। निकाह के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो ससुराली कार का रंग काला ना होने के चलते नाराज हो गए और उसका उत्पीड़न करने लगे। 7 अगस्त 2022 को उसके ससुरालियों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नई बस्ती निवासी पति हिफाजत खान उर्फ विक्की, जेठ रिलासत, फसात, निखत, नुसरत, तनजीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार