हल्द्वानी: प्रेमी ने लगाई फांसी, प्रेमिका के खिलाफ केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रेमी ने फांसी लगाई और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

तिलपुरी कूल्हा गूलरभोज ऊधमसिंहनगर निवासी त्रिलोक सिंह कोश्यारी पुत्र स्व.नैन सिंह ने काठगोदा पुलिस को बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा अमन पॉलीशीट में रहता था और जजी के सामने एक दुकान में काम करता था। बीती 6 नवंबर को अमन ने फांसी लगाकर जान दे दी।

आरोप है कि अमन का गूलरभोज की ही रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग था, जो 2019 से चल रहा था। उक्त लड़की अमन से नाजायज रूप से पैसा वसूल रही थी। अमन ने अपने दोस्त को बताया था कि उसने उधार पैसे लेकर प्रेमिका को दिए थे। आरोप है कि प्रेम का ढोंग रचा कर युवती उसे धोखा दे रही थी और उससे पैसे ऐंठ रही थी। उसने अमन को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया था। 

संबंधित समाचार